ऐक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने वेब सीरीज़ 'क्रिमिनल जस्टिस-3' में मां का रोल करने को लेकर कहा है, "जब आप असल ज़िंदगी में एक मां होती हैं तो मां का भाव आपके साथ होता है...केवल एक ट्रिगर की ज़रूरत है जो स्क्रीनप्ले आपको देता है।" स्वास्तिका ने कहा, "जब भी मैं मां की भूमिका निभाती हूं...तो जीवन आसान हो जाता है।"