मैं गर्व से कहता हूं कि आप मेरे बेटे हैं: अभिषेक की फिल्म का ट्रेलर शेयर कर अमिताभ

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बेटे व ऐक्टर अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, "मैं गर्व से कहता हूं कि आप मेरे बेटे हैं।" फिल्म में अभिषेक 'बॉब बिस्वास' का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी याददाश्त खो चुका है। यह फिल्म 3 दिसंबर को ओटीटी प्लैटफॉर्म ज़ी5 पर रिलीज़ होगी।