दिल्ली में पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा ऐवेन्यू स्थित 'कर्तव्य पथ' के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है, "मैं गांधीवादी नहीं...नेताजी सुभाष चंद्रवादी हूं।" उन्होंने कहा, "नेताजी...सत्ता के भूखे नहीं थे...आज़ादी के भूखे थे और उन्होंने देश को आज़ादी दिलाई।" बकौल कंगना, "हमें सिर्फ दांडी मार्च करके ही आज़ादी नहीं मिली।"