inshorts

मैं झूठे वादे नहीं करूंगा, झूठ के लिए मोदी, बादल, केजरीवाल को सुनिए: पंजाब में राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पटियाला (पंजाब) में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, "मैं इस मंच से झूठे वादे नहीं करूंगा।" उन्होंने कहा, "अगर आपको (जनता) झूठे वादे सुनने हैं, तो मोदी जी, बादल जी और केजरीवाल जी हैं।" बकौल राहुल, "मुझे सिखाया गया है कि सोच-समझकर मुंह खोलो और जब मुंह खोलो तो हमेशा सच बोलो, झूठ नहीं।"