मैं डिप्रेशन से गुज़र रही थी, इस बीच अनु मलिक मेरे घर पर धरने पर बैठ गए थे: अल्का याग्निक
गायिका अल्का याग्निक ने 'फिल्म कंपेनियन' से कहा है, "मैं डिप्रेशन से गुज़र रही थी...इस बीच म्यूज़िक कंपोज़र अनु मलिक ने फोन कर मुझे 'रिफ्यूजी' में गाने को कहा जिसे मैंने मना कर दिया।" उन्होंने कहा, "इसके बाद अनु मेरे घर आए...धरना दिया और कहा 'आप नहीं गाओगे तो रिकॉर्ड नहीं करूंगा'...बाद में वह मेरा हाथ पकड़कर स्टूडियो ले गए।"