inshorts

मैं तलवे चाटकर सांसद व मंत्री नहीं बना: बोम्मई के 'फ्रीलांस पॉलिटिशियन' बताने पर स्वामी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को 'फ्रीलांस पॉलिटिशियन' बताया जिसके बाद स्वामी ने कहा, "मैं तलवे चाटकर 6-बार सांसद और 2-बार मंत्री नहीं बना बल्कि जीवंत लोकतंत्र के लिए सच बोलकर बना।" बोम्मई ने कहा था कि स्वामी हमेशा से अपनी पार्टी व उसके नेतृत्व के खिलाफ बोलते रहे हैं।