मैं तुरंत मालदीव भाग गया था: पीएम मोदी को नशे में एक ट्वीट करने को लेकर कपिल शर्मा

कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किए एक ट्वीट को 'नशे में किया ट्वीट' बताया है।। उन्होंने कहा, "मैं मालदीव निकला फटाफट...वहां 8-9 दिन रहा...मेरे ₹9 लाख खर्च हुए।" बकौल कपिल, "वहां मैंने कहा 'मुझे ऐसा रूम दो जहां इंटरनेट नहीं हो'...उन्होंने पूछा, 'आप शादी करके आए हो'...मैंने कहा...'मैं ट्वीट करके आया हूं'।"