inshorts

मैं तेलुगू में कहानियां सुनाना चाहता हूं: हिंदी फिल्में करने के सवाल पर ऐक्टर नानी

तेलुगू ऐक्टर नानी ने हिंदी फिल्में करने के सवाल पर कहा है, "अपना भविष्य, करियर, सब कुछ तेलुगू सिनेमा में देखता हूं। तेलुगू लड़का हूं और इसमें ही कहानियां सुनाना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर कहानी और विषय पसंद आए तो उन्हें हिंदी फिल्में करने से कोई परेशानी नहीं है लेकिन उनका दिल तेलुगू सिनेमा में बसता है।