मैं तो आपकी बांहों में मर गई: प्रियंका ने तलाक की अफवाहों के बीच निक के पोस्ट पर किया कमेंट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से तलाक की अफवाहों के बीच पति के एक वीडियो पोस्ट पर कमेंट किया है। वीडियो में डंबेल्स उठाते दिख रहे निक ने लिखा, "मंडे मोटिवेशन।" इस पर प्रियंका ने कमेंट किया, "अरे! मैं तो बस आपकी बाहों में मर गई।" प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम बायो से 'चोपड़ा' और 'जोनस' हटा दिया है।