मैं दुखी नहीं हूं, फिल्म सही समय पर ही आएगी: 'आरआरआर' के टलने के बाद राम चरण

अभिनेता राम चरण ने फिल्म 'आरआरआर' के टलने के बाद कहा है, "इस बात का दुख नहीं है...फिल्म सही समय पर ही आएगी।" उन्होंने आगे कहा, "हमने आरआरआर पर 3.5 वर्ष बिताए हैं, कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है...एस.एस. राजामौली (निर्देशक) और हमारे निर्माता (डी.वी.वी.) दानय्या जैसे लोग तय करेंगे कि इसकी रिलीज़ का सही समय कब होगा।"