मैं नहीं चाहती लोग मेरी व मेरे फैन्स की पर्सनल बातें देखें: फॉलोअर्स खरीदने की सलाह पर कंगना

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को एक फैन द्वारा 'फेक फॉलोअर्स' खरीदने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "नहीं, मैं नहीं चाहती कि बहुत सारे लोग मेरी व मेरे फैन्स के बीच की पर्सनल बातों को देखें।" उन्होंने कहा, "भगवान कृष्ण ने कहा है कि कोई भी कीमती चीज़ जब तक मांगी न जाए तब तक नहीं देनी चाहिए।"