मैं पिछले 18 साल से फाइब्रोमाइएल्जिया नामक बीमारी से जूझ रहा हूं: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट

फिल्मकार विक्रम भट्ट ने 'बॉम्बे टाइम्स' को बताया है कि वह फाइब्रोमाइएल्जिया नामक बीमारी से पिछले 18 साल से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस बीमारी को कोई नहीं पकड़ पा रहा था। इस लाइलाज बीमारी में लोगों को मांसपेशियों में भयानक दर्द होता है और यह दर्द सोने के दौरान भी होने लगता है।