मैं पूरी तरह टूट गई हूं: गायिका लता मंगेशकर के निधन पर अलका याग्निक
महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गायिका अलका याग्निक ने रविवार को कहा कि वह 'पूरी तरह टूट गई' हैं। बकौल अलका, "यह मेरे लिए व्यक्तिगत दुख है...मेरी प्यारी दीदी को शाश्वत शांति मिले। मैं अपने जीवन की हर सांस उनकी आवाज़ के साथ और उनके साथ साझा किए गए अमूल्य क्षणों के साथ जीऊंगी।"