मैं बर्पिंग स्पेशलिस्ट बन चुका हूं: बेटी राहा को लेकर बात करते हुए रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हुए 'ईटाइम्स' से कहा है, "मैं बर्पिंग स्पेशलिस्ट (डकार कराने का विशेषज्ञ) बन चुका हूं। पता नहीं था कि यह (बच्चे के लिए) इतना अहम होता है।" उन्होंने कहा, "राहा ने 2 हफ्ते पहले ही मुस्कुराना शुरू किया है और उसे मुस्कुराते देखकर दिल भर आता है।"