मैं बीच सड़क पर रोती रह गई: 15 साल पहले एक किशोर द्वारा ठगे जाने को लेकर गौहर खान

अभिनेत्री गौहर खान ने बताया है, "करीब 15 साल पहले एक किशोर ने मेरा करीब ₹20,000 का फोन ठगा था।" बकौल गौहर, "उसने कहा कि उसका वैसा ही फोन खो गया है...वह मेरा फोन अपनी मां को दिखाकर मुझे लौटा देगा...वह अपने घर में घुसा लेकिन निकला नहीं...मेरे दिल ने कहा 'गौहर तुम बेवकूफ बन गई'...बीच सड़क पर रोती रही।"