ऐक्टर पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है, "मैं बॉलीवुड की पार्टियों में नहीं जाता हूं क्योंकि...पहले मुझे इन पार्टियों में कोई नहीं बुलाता था।" पंकज ने कहा, "आज जब मुझे (बॉलीवुड पार्टियों में) आमंत्रित किया जाता है...तो मेरा जाने का मन नहीं करता।" हाल ही में पंकज वेब सीरीज़ 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' में नज़र आए हैं।