मैं 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व नहीं कर रहा हूं, सिर्फ हिस्सा ले रहा हूं: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, "मैं 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व नहीं कर रहा हूं बल्कि मैं इसमें सिर्फ हिस्सा ले रहा हूं।" राहुल ने कहा, "देश धर्म और राज्यों के आधार पर बंटा हुआ है...लोगों के पास रोज़गार...और काम नहीं है...जो बिल्कुल स्पष्ट है।" बकौल राहुल, "हमारे लिए यह पदयात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है।"