मैं भी नेगेटिव रोल करना चाहता हूं ताकि लोग बच्चों से कहें- सो जा वरना रणबीर आ जाएगा: ऐक्टर

ऐक्टर रणबीर कपूर ने प्रमोशनल सीरीज़ 'आरके टेप्स' में कहा है कि वह भी विलेन का रोल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरा सपना रहा है कि मैं भी नेगेटिव रोल करूं...और लोग अपने बच्चों से कहें...सो जा बेटा नहीं तो रणबीर आ जाएगा।" बकौल रणबीर, "हम हमेशा हीरो की साइड लेते हैं पर...विलेन के बिना हीरो...अपनी हीरोगिरी कहां दिखाएगा।"