मैं भी बॉडी शेमिंग की कैटेगरी में आती थी, पतले लोगों के साथ भी यह होता है: अथिया शेट्टी

अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने खुलासा किया कि जब वह छोटी थीं तब दुबली होने के कारण वह बॉडी शेमिंग की कैटेगरी में थीं। उन्होंने कहा, "मेरा हमेशा से मानना ​​है...किसी के वज़न और अपीयरेंस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए...ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिससे लोगों का आत्मविश्वास प्रभावित हो। आपको नहीं पता वह व्यक्ति किस चीज़ से जूझ रहा है।"