मैं भी भजन गाता हूं: जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में ‘रघुपति राघव’ गाए जाने के विवाद पर फारूक

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में ‘रघुपति राघव’ भजन गाए जाने को लेकर हुए विवाद पर नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि वह भी भजन गाते हैं। उन्होंने कहा, "इसमें क्या गलत है?" गौरतलब है कि सोमवार को पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने 'रघुपति राघव राजा राम' भजन गाते स्कूली बच्चों का वीडियो ट्वीट कर आपत्ति जताई थी।