मैं मरते दम तक राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का वफादार रहूंगाः नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को लुधियाना (पंजाब) में कहा कि वह मरते दम तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के वफादार रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने 2022 के चुनावों में महिलाओं को 40% कोटा देने का ऐलान किया है। हमारे पंजाब मॉडल में 50% कोटा दिया जाना चाहिए।"