अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने आगामी फिल्म 'बबली बाउंसर' में अपने हरियाणवी लहजे और बाउंसर के किरदार पर कहा है कि मुंबई से होने के नाते उनके लिए जितना मुश्किल तमिल और तेलुगू सीखना था उतना ही कठिन हरियाणवी सीखना था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने बुलेट चलाना सीखा और उन्हें बीटबॉक्सिंग भी सीखनी पड़ी।