ऐक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में अपने बेटे निरवैर राय का टोपी (स्कल कैप) पहने हुए एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। उन्होंने इसे लेकर कहा, "मैं एक मुस्लिम हूं और मेरी शादी एक हिंदू (सुयश राय) से हुई है। मुस्लिम होने के बावजूद मैं चर्च, गुरुद्वारा और मंदिर जाती हूं।"