मैं यह झूठी आशा भी नहीं रखता कि फिर कभी कोई लता इस धरती पर जन्म लेगी: गीतकार मुंतशिर
गीतकार मनोज मुंतशिर ने लता मंगेशकर के निधन को लेकर कहा है, "मैं निराशावादी नहीं हूं लेकिन ये झूठी आशा भी नहीं रखता कि फिर कभी कोई लता मंगेशकर इस धरती पर जन्म लेगी।" उन्होंने लता जी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "ऐसे चमत्कार दोहराने में प्रकृति भी अक्षम है, अलविदा दीदी। आज आंखें नम हैं।"