मैं लंदन शिफ्ट हो गया क्योंकि हॉलीवुड के करीब पहुंचना चाहता था: अभिनेता पूरब कोहली

'द मैट्रिक्स रेज़रेक्शन्स' में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता पूरब कोहली ने कहा है, "मैं हॉलीवुड को एक्सप्लोर करना चाहता हूं...इसलिए लंदन शिफ्ट हुआ ताकि...यहां बदलाव की कोशिश करूं और हॉलीवुड के करीब एक कदम उठा सकूं।" उन्होंने आगे कहा, "भारत में भी काम करना चाहता हूं...इसलिए लॉस एंजिलिस की जगह लंदन आया...बॉलीवुड और हॉलीवुड...दोनों के बीच तालमेल बैठा पाऊंगा।"