inshorts

मैं शादी में विश्वास नहीं करता था पर कार्ला को दुल्हन के रूप में देखकर रोने लगा था: अर्जुन

गायक अर्जुन कानूनगो ने बताया है कि शादी के दिन अपनी पत्नी कार्ला डेनिस को दुल्हन के रूप में देखकर वह भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा, "उसने (कार्ला) मुझे अपनी वेडिंग ड्रेस नहीं दिखाई थी...मैं अपने जीवन में शादी पर बहुत ज़्यादा विश्वास करने वाला (शख्स) नहीं रहा हूं पर (शादी के दिन) उसे देखकर मैं रोने लगा था।"