मैं शायद आंशिक रूप से चीनी हूं: कथित हमशक्ल की वायरल तस्वीर पर एलन मस्क

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उनके कथित हमशक्ल की वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "मैं शायद आंशिक रूप से चीनी हूं।" यह तस्वीर एक वायरल वीडियो से ली गई है जिसमें एक शख्स मस्क की नकल कर रहा है। इंटरनेट पर कुछ लोगों ने इसे मस्क का हमशक्ल बताया और कुछ ने इसे डीपफैक कहा है।