कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनका जन्म 'सत्ता के केंद्र' में हुआ है लेकिन उनको इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसे कई राजनेता हैं जो दिनभर सत्ता हासिल करने के बारे में सोचते हैं।" बकौल राहुल, "मैं...अपने देश को समझने की कोशिश करता हूं। मैं एक प्रेमी की तरह देश को समझना चाहता हूं।"