मैं सबसे बड़ा फिल्म स्टार होने के साथ ही एकदम अकेला हो गया था: मिथुन चक्रवर्ती

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि जब वह अपने करियर के शिखर पर थे तब वह बेहद अकेले हो गए थे। उन्होंने कहा, "मेरे दोस्त मुझसे डरते थे...वह बेहद विचित्र माहौल था...मैं सुबह उठता था..शूटिंग पर जाता था...वापस आकर अकेला हो जाता था।" उन्होंने आगे कहा, "बड़ा स्टार होने के साथ..मैं अकेला भी था..यह भी जीवन का एक हिस्सा है।"