अभिनेत्री दिशा पाटनी से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा है कि वह सिंगल हैं और रिलेशनशिप की तलाश में हैं। वहीं, टाइगर ने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को पसंद करने की बात भी कबूल की है। उन्होंने कहा, "मैं श्रद्धा (कपूर) की तरफ हमेशा ही काफी आकर्षित रहा हूं। वह बहुत अच्छी हैं।"