मैं सीएम पद की ज़िम्मेदारी निभाता रहूंगा: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले बुधवार को कहा कि उनके लिए अब पद कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं मना नहीं कर पाऊंगा। अगर मुझे नामांकन करना है तो मैं फॉर्म भरूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "आज मैं मुख्यमंत्री हूं। ये ज़िम्मेदारी मैं निभा रहा हूं और निभाता रहूंगा।"