मैं सीखने के लिए आमिर सर के साथ यात्रा करना चाहता था इसलिए 'लाल सिंह...' की: नागा चैतन्य

ऐक्टर नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता को लेकर कहा है, "उस प्रोजेक्ट को करने का मुख्य कारण आमिर सर के साथ यात्रा करना था।" उन्होंने कहा, "बतौर अभिनेता मेरी ख्वाहिश थी कि मुझे उनसे सीखने के लिए सिर्फ 2 दिन उनके साथ यात्रा का मौका मिले लेकिन मुझे 5-6 महीने का मौका मिला।"