'मैं हूं ना' के सेट पर फराह मुझपर गुस्सा गई थीं, मुझे गालियां दीं और चप्पल फेंकी थी: ज़ायद
अभिनेता ज़ायद खान ने 'मैं हूं ना' के 19-साल होने पर बताया है कि गाने 'चले जैसे हवाएं' की शूटिंग के दौरान एक डांसर बेहोश हो गया था और कुछ समझ नहीं आने पर उन्होंने 'कट' बोल दिया था। उन्होंने कहा, "(निर्देशक) फराह खान बहुत गुस्सा गईं...मुझे गालियां दी और चप्पल फेंकी। उन्होंने कहा 'कट केवल मैं बोल सकती हूं'।"