मैं हैरान थी: 'सिटाडेल' में अपने मेल को-स्टार के बराबर फीस मिलने पर प्रियंका चोपड़ा
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल' में मेल को-स्टार रिचर्ड मैडेन के बराबर फीस मिलने पर कहा है, "ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान थी क्योंकि मैंने इसके बारे में सोचना और बात करना बंद कर दिया था।" उन्होंने कहा, "मेरे मेल को-ऐक्टर और मुझे मिलने वाली फीस में बहुत अंतर होता था, मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह कभी बदलेगा।"