मैं हैरान हूं: अपने स्टाफ के सदस्य की सोना तस्करी को लेकर गिरफ्तारी पर शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने स्टाफ के सदस्य शिव कुमार की सोना तस्करी को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद कहा है, "मैं हैरान हूं।" उन्होंने कहा, "वह मेरे स्टाफ के पूर्व कर्मचारी हैं जिन्हें रिटायरमेंट के बाद मैंने अनुकंपा के आधार पर काम पर रखा था।" रिपोर्ट्स में कुमार को थरूर का 'पीए' बताया गया था।