inshorts

मैंने 54,000 मेल पढ़ी तक नहीं हैं, ₹18 करोड़ खर्च करने में 18 घंटे भी नहीं लगेंगे: सोनू सूद

सोनू सूद ने कहा है कि उन पर ₹20 करोड़+ की कर चोरी के आरोप बहुत हैरानी भरे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पास 54,000 मेल्स हैं जिन्हें मैंने पढ़ा नहीं है। वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर पर हज़ारों मेसेज हैं। ₹18 करोड़ खर्च करने में 18 घंटे भी नहीं लगेंगे।" बकौल सोनू, "लेकिन मुझे...सुनिश्चित करना है कि एक-एक पैसा...ज़रूरतमंद लोगों को जाए।"