ऐक्टर रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली तनख्वाह के बारे में बताया है, "मेरा पहला पेचेक ₹250 का था जो मुझे 'प्रेम ग्रंथ' में असिस्ट करने पर मिला था।" उन्होंने कहा, "अच्छे लड़के की तरह...मैं अपनी मां (नीतू कपूर) के कमरे में गया और उनके पैरों पर (पेचेक) रखा।" बकौल रणबीर, पेचेक देखकर उनकी मां रोने लगी थीं।