मैंने अपने निवेश का करीब 65% हिस्सा खो दिया है: 'लाइगर' के खराब प्रदर्शन पर डिस्ट्रीब्यूटर

ऐक्टर विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'लाइगर' के खराब प्रदर्शन को लेकर फिल्म के दक्षिण-भारत क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर वारंगल स्रीनू ने कहा है, "मैंने अपने निवेश का...करीब 65% हिस्सा खो दिया है...फिल्म को योजना के तहत...फ्लॉप कराया गया।" बकौल स्रीनू, "क्या हमें अंदाज़ा है कि...ऐक्टर्स को बैन करने की होड़ में हम गरीब क्रू मेंबर्स के परिवारों को...बर्बाद कर रहे हैं।"