मैंने एकता को बचपन से देखा है, उनके साथ काम करना सम्मान की बात है: अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने 'गुडबाय' की निर्माता एकता कपूर के साथ काम करने के अनुभव पर कहा है, "मैंने एकता को बचपन से देखा है...उनके साथ काम करना सम्मान की बात है...मैंने उनकी फिल्में देखी हैं और वे मुझे पसंद आईं।" वहीं, एकता ने कहा, "बचपन से मैं अमित अंकल के घर जाती थी...श्वेता नंदा व अभिषेक बच्चन मेरे दोस्त थे।"