मैंने कैंसर को नहीं बल्कि उसने मुझे चुना: ट्रोल के 'सहानुभूति के लिए पोस्ट' कमेंट पर छवि

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर ऐक्ट्रेस छवि मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंगलवार को एक ट्रोल के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा गया था, "तुम सहानुभूति पाने और पीआर के लिए...फिर आ गई।" छवि ने लिखा, "मैंने कैंसर को नहीं चुना...उसने मुझे चुना...कैंसर सर्वाइवर का ट्रॉमा शब्दों व भाव में बयान नहीं किया जा सकता...प्रार्थना करूंगी कि...आपको शांति मिले।"