मैंने कोई धमकी नहीं दी, वीडियो फेक है: खरगे की हत्या की साज़िश रचने के आरोप पर बीजेपी नेता

कर्नाटक में बीजेपी उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हत्या की साज़िश रचने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है, "मैंने किसी को धमकी नहीं दी।" राठौड़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा वायरल किया जा रहा वीडियो फेक है। बकौल राठौड़, चुनाव हारने के डर से कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है।