inshorts

मैंने गर्भपात में 9 बच्चों को खोया है: अमेरिकी अभिनेत्री शैरन स्टोन

अमेरिकी अभिनेत्री शैरन स्टोन ने गर्भपात में 9 बच्चों को खोने का खुलासा किया है। उन्होंने पीपल मैगज़ीन के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट में यह बात बताई जिसमें डांसर पीटा मरगटरॉयड ने बताया है कि जब उनके पति यूक्रेन में थे तब उनका गर्भपात हुआ। शैरन ने लिखा, "महिलाओं के पास...इस नुकसान की गहराई पर...बात करने का ज़रिया नहीं है।"