मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह को भेजने के लिए 'द केरल स्टोरी' के दो टिकट खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि जाकिर नाईक को शांति दूत कहने वालों को यह फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए। मिश्रा के मुताबिक, फिल्म देखने के बाद शायद दिग्विजय सिंह का दृष्टिकोण बदले।