inshorts

मैंने नहीं कहा कि हिंदुत्व और आईएस एक हैं लेकिन उनमें समानता है: खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उनकी नई किताब ‘सनराइज़ ओवर अयोध्या...' को लेकर हुए विवाद पर कहा है, "मैंने यह नहीं कहा कि आईएस और हिंदुत्व एक ही हैं। मैंने कहा कि उनमें समानता है।" बकौल खुर्शीद, "मैंने आईएस और बोको हराम को इस्लाम का दुरुपयोग करने वाला कहा है लेकिन इस्लाम के किसी अनुयायी ने इससे आपत्ति नहीं जताई।"