कांग्रेस सांसद अंबिका सोनी ने पुष्टि की है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का मुख्यमंत्री पद उन्हें ऑफर किया गया। उन्होंने कहा, "मैंने ऑफर स्वीकार करने से मना कर दिया है...मुझे लगता है कि किसी सिख को पंजाब सीएम होना चाहिए।" उन्हें शनिवार रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया था।