मैंने फिल्म 'खुदा गवाह' सिर्फ अमिताभ के लिए की थी, स्क्रिप्ट तक नहीं सुनी थी: नागार्जुन

ऐक्टर नागार्जुन ने 'पिंकविला' से कहा है, "मैं ऐक्टर अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं और उन्हीं के कारण मैंने फिल्म 'खुदा गवाह' की थी। मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट तक नहीं सुनी थी।" नागार्जुन ने आगे कहा, "जब मुझे बताया गया कि फिल्म में अमित जी हैं तो मैंने बिना परवाह किए कहा कि 'मैं यह कर रहा हूं'।"