inshorts

मैंने बीच में ऐक्टिंग की उम्मीद छोड़ दी थी, कोई ऑडिशन सफल नहीं जा रहा था: अभिषेक बनर्जी

फिल्म 'स्त्री' फेम ऐक्टर अभिषेक बनर्जी ने अपने ऐक्टिंग करियर को लेकर कहा है, "मैंने बीच में ऐक्टिंग करने की उम्मीद छोड़ दी थी...क्योंकि कोई भी ऑडिशन सफल नहीं जा रहा था।" अभिषेक ने कहा, "हालांकि...तकदीर में कुछ और लिखा था...मुझे निर्देशकों द्वारा खोजा गया जिन्हें मुझ पर भरोसा था।" अभिषेक 'पाताल लोक', 'मिर्ज़ापुर' वेब सीरीज़ में नज़र आए थे।