अभिनेता रणबीर कपूर ने ट्रेड ऐनालिस्ट कोमल नाहटा को बताया है कि 'ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन' के लिए उन्होंने पैसे नहीं लिए। उन्होंने कहा, "मैं...फिल्म का पार्ट प्रोड्यूसर भी हूं...दूर की सोचता हूं...दूसरे और...तीसरे पार्ट (के कलेक्शन) पर विश्वास है...जो बतौर ऐक्टर...मेरे लिए...हर चीज़ से ऊपर है।" निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा, "यह बड़ी बात है...इसके बिना फिल्म बनाना...असंभव था।"