गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा है, "कांग्रेस ने मुझे अपमानित किया। मैं मंदिर गया था और मैंने भगवान और देवी से पूछा कि मेरे दिमाग में यह है तो मुझे क्या करना चाहिए?" उन्होंने आगे बताया, "भगवान ने कहा- तुम इस रास्ते आगे बढ़ जाओ, चिंता मत करो।"