मैंने रिलेशनशिप में धोखा दिया है, इसका मुझे बेहद अफसोस है: मुनव्वर फारूकी

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें अपनी ज़िंदगी में कई चीज़ों का अफसोस है। बकौल मुनव्वर, "मैंने रिलेशनशिप में धोखा दिया है...इसका मुझे बेहद अफसोस है।" फारूकी ने इससे पहले खुलासा किया था कि वह शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रहते हैं।